लंदन. कंप्यूटर गेम्स के लती लोगों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए पहला रिहैब क्लिनिक सॉमरसेट के वेस्टन-सुपर-मेयर में खुल गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वेब आधारित खेलों, जैसे-वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट ने बड़ो और बच्चों को एक जैसा एडिक्ट बना दिया है।
नेट सर्फ करनेवाले लोग लगभग पूरा दिन ही अपने कंप्यूटर स्क्रीन से चिपक कर बिता देते हैं। यहां तक कि वे खाना, सोना या किसी सामाजिक गतिविधि के ही अपनी जिंदगी बिताने लगते हैं। नतीजे के तौर पर वे कुपोषण, टूटे रिश्तों और बाकी परेशानियों के शिकार हो जाते हैं। यह एडिक्शन जाहिर तौर पर अधिक बेहतर ऑनलाइन गेम्स से पड़ती है, जहां खिलाड़ियों को अगले चरण में जाने के लिए खासा समय खर्च करना पड़ता है।
ब्रॉडवे लॉज ऐसे लगभग 400 लोगों का इलाज कर रहा है, जो कई तरह के एडिक्शन, जैसे-अल्कोहल, ड्रिंक्स या जुए के शिकार हैं। अब वे अपने पारंपरिक मिनेसोटा मेथड के 12 सूत्री तरीके का इस्तेमाल वीडियो गेम्स के लती लोगों पर भी करना चाहते हैं। इस इलाज के दौरान ग्रुप थेरेपी, टेप्स, वीडियोज और बाकी तरीकों से लोगों को उनके एडिक्शन से छुटकारा दिलाया जाता है। उनको अपने दोस्तों और परिवारवालों से संवाद कायम करना भी सिखाया जाता है।
केंद्र के मुक्य अधिकारी ब्रायन डडले ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक 23 वर्षीय युवक को इलाज किया जो लगभग आठ घंटे तक अपने कंप्यूटर से चिपका रहता था। अब वह बिल्कुल सामान्य जिंदगी बिता रहा है।