Health/ Science
चांद की रोशनी से बना इंद्रधनुष
Agency Thursday, November 05, 2009 00:42 [IST]  

rainwaoलंदन. क्रिस वॉकर ने गत दिनों बारिश में चांद की रोशनी से बने इंद्रधनुष को अपने कैमरे में कैद किया। रिचमंड में रहने वाले क्रिस पेशे से फोटोग्राफर हैं। उन्होंने कहा, ‘उस दिन जब मैं घर जा रहा था तो मैंने आकाश में कुछ अजीब रोशनी देखी। पूरे चांद की रात में बारिश के साथ ही तेज हवा चल रही थी। चांद काफी चमक रहा था और जब मैं घर पहुंचा तो मैंने उसकी रोशनी से बना इंद्रधनुष देखा।’



मालूम हो कि बारिश की बूंदों पर सूर्य की किरणों पड़ने पर ही इंद्रधनुष बनता है और चांद की रोशनी से बने इंद्रधनुष बहुत कम दिखाई देते हैं। क्रिस ने कहा, ‘चूंकि चंद्रमा की रोशनी सूर्य की रोशनी से हजार गुणा धुंधला होती है। इसलिए इससे बना इंद्रधनुष भी काफी धुंधला था। यहां तक कि उस इंद्रधनुष के रंगों को पहचानना भी मेरे लिए मुश्किल था लेकिन मैं इंद्रधनुष के सबसे ऊपर वाले लाल रंग को आसानी से पहचान गया।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: