वाशिंगटन. अंतरिक्ष विज्ञानियों का दावा है कि आकाशगंगा के बाहर पहली बार उन्होंने कई तारे खोज लिए हैं। वैज्ञानिक अब तक आकाशगंगा के भीतर लगातार ग्रहों की खोज कर रहे थे। 1995 से लेकर अब तक आकाशगंगा के भीतर 403 ग्रह खोजे जा चुके हैं। इनसे दूर के ग्रह 20 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित हैं। टोरंटो यूनिवर्सिटी की एरिन मैनटक ने इन ग्रहों को अंतरिक्ष में इनसे भी दूरी पर खोजा है।
अरबों साल पहले की बात
मैनटक के मुताबिक जैमिनी डीप-डीप सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर 88 आकाशगंगाओं का विशलेषण किया गया। आंकड़ों के मुताबिक इन आकाशगंगाओं में से प्रकाश तब से आ रहा है, जब ब्र्हमाण्ड की उम्र आज से साढ़े तीन गुना कम थी। यह कोई सात से 10 अरब साल पहले की बात है। आकाशगंगाएं इतनी दूर हैं कि उनके तारों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता।
उनसे उत्पन्न होने वाला प्रकाश दो स्पष्ट वेवलैंथ पर जाकर मिलता था। पीएचडी कर रही छात्रा मैनटैक ने दोनों वेवलैंथ में एक धुंधली सी प्रकाश की रोशनी देखी। यह रोशनी शायद किसी सितारे जैसे दिखने वाले ग्रह से आ रही थी। मैनटक के पीएचडी सुपरवाइजर रोबटरे अब्राहम के मुताबिक पूरा दृश्य आश्चर्यजनक था लेकिन यह आकाशगंगा के बाहर असंख्य ग्रह होने की गवाही देता है। इस खोज की रिपोर्ट एस्ट्रोफीजिक्स जर्नल में प्रकाशित होगी।