International
नाइजीरिया में आत्मसमर्पण करने वालों को मिलेगा रोजगार
Agency Thursday, November 05, 2009 00:56 [IST]  

अबुजा. नाइजीरिया की सरकार ने तेल बहुल नाइजर डेल्टा क्षेत्र के हथियार त्याग चुके उग्रवादियों को रोजगार और पर्याप्त मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। बुधवार को इस संबंध में सरकार ने पूर्व उग्रवादियों के पुनर्वास के बारे में चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी। नाइजर डेल्टा के मंत्री उफोट एकेटे ने बैठक में पूर्व विद्रोहियों से कहा ‘‘मैं माफी कार्यक्रम स्वीकार करने के लिए आपको बधाई देता हूं।



मेरे मंत्रालय का दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि कौशल संबंधी विकल्प आप लोगों में से जिन्होंने चुना है उन्हें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार मिले।’’ दस हजार से भी अधिक पूर्व तेल विद्रोहियों ने हाल ही में नाइजीरिया की संघीय सरकार से माफी मिलने के बाद अपने हथियार त्याग दिए थे। ये विद्रोही बरसों से नाइजर डेल्टा क्षेत्र में सक्रिय थे।



एकेटा ने उन्हें ‘‘पर्याप्त’’ मुआवजा दिए जाने का भी भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हाल ही में एक रोजगार मेला लगाया गया। इसमें रोजगार देने वालों ने बताया कि वे कौशल संबंधी रोजगार के इच्छुक पूर्व उग्रवादियों के लिए क्या कर सकते हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: