Other Sports
सौम्या वर्ल्ड चैंपियन
एजेंसी Thursday, November 05, 2009 00:55 [IST]  

चेन्नई. सौम्या स्वामीनाथन ने वल्र्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप (गल्र्स-अंडर-20) जीतकर भारतीय खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण क्षण जोड़ दिया है। नौवीं वरीयता प्राप्त सौम्या ने अर्ज्ेटीना में चल रही चैंपियनशिप की 13वीं व आखिरी बाजी में मंगलवार को तुर्की की कुब्रा ओज्तुर्क को हराया। इस जीत से सौम्या के 9.5 अंक हो गए, जो पेरू की कोरी टेलो और तुर्की की बेतुल यिल्दिज के बराबर थे।



टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के आधार पर भारतीय खिलाड़ी को विजेता घोषित किया गया। सौम्या (27,314) टाइब्रेक स्कोर में कोरी (27,250) और बेतुल (27,052) से बेहतर साबित हरुई। जीत के चलते सौम्या को वुमेंस वल्र्ड चैंपियनशिप में सीधा प्रवेश मिल गया है।



यूं हुआ टाई : इससे पहले आखिरी बाजी के बाद तीन खिलाड़ी एक समान अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच र्गई। दरअसल, 12 बाजियों के बाद सौम्या और टेलो 8.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं, जबकि बेतुल (9) पहले स्थान पर थीं। 13वीं बाजी में सौम्या और टेलो ने जीत दर्ज की, वहीं बेतुल को भारत की किरण मोहंती ने बराबरी पर रोक दिया। इस प्रकार आखिरी बाजी के बाद तीनों के समान अंक हो गए।



सौम्या छठी जूनियर वल्र्ड चैंपियन : सौम्या जूनियर वल्र्ड चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। उनसे पहले बालिका वर्ग में कोनेरू हंपी (2002), द्रोणावल्ली हरिका (2008) यह खिताब जीत चुकी हैं। बालक वर्ग में विश्वनाथन आनंद (1987), पी हरिकृष्णा (2004) और अभिजीत गुप्ता (2008) ने यह उपलब्धि हासिल की है।ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव डीवी. सुंदर ने सौम्या के विश्व विजयी प्रदर्शन पर उन्हें और कोच पी. मगेश को बधाई दी है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: