होटल में रंगरेलियां, संदिग्ध हालत में मिले
लालडू/अम्बाला. पटियाला पुलिस ने लालडू के होटल कार्निवाल में छापामारी करते हुए अम्बाला के तीन युवकों को तीन युवतियों संग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
साथ ही पुलिस ने दर्ज मुकदमे में होटल मालिक व मैनेजर को भी आरोपी बनाया है। बुधवार सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी मुताबिक पिछले काफी समय से लालडू में देह व्यापार के धंधे से जुड़ी शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। डीएसपी जतिंद्र सिंह खैहरा की अगुवाई में गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार रात अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर लालडू के निकट होटल कार्निवाल में छापा मारा। डीएसपी के अनुसार होटल के तीन अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों के तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया।
इनमें दिल्ली निवासी 25 वर्षीय शालू व 20 वर्षीय जिया के अलावा जालंधर निवासी 18 वर्षीय शबनम शामिल है। इनके साथ अम्बाला निवासी जसप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह और गुरतेज पकड़े गए हैं। जिनसे पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि देह व्यापार के धंधे के संचालन में होटल प्रबंधक भी शामिल हैं। उन्हीं के इशारे पर जोड़े होटल पहुंचे थे।
डीएसपी के अनुसार कई आरोपी पहले भी इस होटल में रंगरलियां मनाने आते रहे हैं। मामला पूरी तरह समझने के बाद होटल मालिक चंडीगढ़ निवासी शिव कुमार और होटल मैनेजर उत्तराखंड निवासी पकंज को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अनैतिक कार्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।










