Thursday, November 05, 2009 01:05 [IST]  

danik bhaskarसन्नी का तिहरा शतक

भास्कर नेटवर्क

इंदौर. युवा क्रिकेटर सन्नी सिंह (312 रन, 333 गेंद, 44 चौके, 7 छक्के) की मैराथन पारी की बदौलत हरियाणा ने मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप बी में दूसरे दिन बुधवार को पहली पारी में कुल 546 रनों का भारीभरकम स्कोर खड़ा कर मेजबान टीम के समक्ष कड़ी चुनौती रख दी।



सन्नी सिंह ने संजय बधवार के साथ 9वें विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी निभाई। विशाल स्कोर के दबाव में उतरे मेजबान मध्यप्रदेश ने दूसरे दिन स्टंप तक 35 ओवर में 1 विकेट पर 116 रन बना लिए थे। ओपनर जलज सक्सेना 43 रन और कप्तान ऋषिकेश कानिटकर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।



एमरल्ड हाइट्स स्कूल मैदान पर मैच के दूसरे दिन हरियाणा ने पहले दिन के स्कोर 5 विकेट पर 308 रनों से आगे खेलना शुरू किया और कप्तान सन्नी सिंह ने अपनी 146 रनों की पारी को दमदार तरीके से आगे बढ़ाया। सन्नी और ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले सत्र में तेजी से रन बटोरे और टीम को 103.1 ओवर में 350 के स्कोर तक पहुंचाया।



इसके बाद ध्रुव को संजय पांडे ने अब्बास अली के हाथों कैच कराकर छठी सफलता दिलाई। ध्रुव ने 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। ध्रुव की जगह लेने आए जोगिंदर शर्मा उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और आईसीएल से वापसी करने वाले टी. सुधींद्र ने उन्हें पगबाधा कर पैवेलियन की राह दिखा दी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए यजवेंद्र चहल को भी संजय पांडे ने विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच कराकर एक और सफलता दिला दी।



तब तक स्कोर 400 पर पहुंच गया था। लगातार अंतराल पर लगे 3 झटककें के बाद सन्नी सिंह ने संजय बधवार के साथ मोर्चा संभाला और दोनों ने पिच पर टिकने का निर्णय किया। सन्नी ने कुल 244 मिनट क्रीज पर बिताए और
44 चौकों और 7 छक्कों से सजी 312 रनों की यादगार पारी खेली। सन्नी ने संजय के साथ 9वें विकेट के लिए 173 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी की।




इसके बाद संजय अभिषेक भाटी के साथ अधिक देर तक नहीं टिक सके और संजय को अब्बास अली ने लंच के बाद नमन के हाथों स्टंप कराकर हरियाणा की पारी समाप्त की। संजय बधवार 118 मिनट क्रीज पर रहे और धैर्यपूर्ण पारी में 84 गेंदों का सामना किया। संजय ने 1 चौका जमाते हुए 22 रन बनाए। भाटी खाता खोले बिना नाबाद रहे। आनंद राजन ने 3 और संजय पांडे, टी. सुधींद्र, अब्बास अली ने 2-2 व श्रीधर अय्यर ने 1 विकेट चटकाए।



जलज-कानिटकर ने संभाला : विशाल स्कोर के दबाव में उतरी मध्यप्रदेश टीम के सलामी बल्लेबाज जलज सक्सेना ने नमन ओझा के साथ अच्छी शुरुआत का इरादा जाहिर करते हुए तेज शुरुआत की और टी तक स्कोर 7 ओवर में 38 रन पर पहुंचा दिया। फिर दोनों ने 11.5 ओवर में 50 मिनट के खेल में टीम को 50 रन पर पहुंचा दिया लेकिन उनकी जोड़ी और देर तक जमती इससे पहले नमन को सचिन राणा ने बोल्ड कर ये साझेदारी तोड़ दी।



तब मध्यप्रदेश का स्कोर 15.2 ओवर में 66 रन पर पहुंचा था। नमन ने 31 रन बनाए।नमन की जगह लेने आए कप्तान कानिटकर ने जलज के साथ दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और झटका नहीं लगने दिया और स्टंप तक संभलकर खेलते हुए स्कोर 35 ओवर के बाद 116 तक पहुंचाया।

  share
विचार:

Rakesh

Thursday, 5th Nov 2009, 12:47
A team which is not capable of scoring 300 run has scored 550 and a single many has scored 300+ This was expected as when you include player not on their merit but who is favorite to Hirwani /Khurisa/ Mukesh Sahni and company and keep the highest wicket taker of last season out this is bound to happen as they are not worried about team but their student whom they train should play, thinks are not going to improve.Sunil Dohlpure with 21 wkt and abt 200 runs in last season is not in 15 member squad and Shantanu Pitre with 23 wicket and abt 150 runs the second highest wicket taker for MP in last season is not in playing eleven, why he is not in playing eleven the coach/ captain and team management has no answer (I think he is a good bowler so he is kept out) so you can see wht Mr. Mukesh and company are up to they just dnt want good players in team, they have their favorite player whom they play in team irrespective of team winning or loosing. I request Daink Bhaskar to find out all this and expose people behind this harsh treatment to good peoples. I dnt know whether my request wil be heard as this people many be having contact within your management.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: