टांडा कॉलेज की आरडीए का सामूहिक त्यागपत्र
भास्कर न्यूज Thursday, November 05, 2009 01:21 [IST]  

कांगड़ा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में रेजीडेंट डाक्टर ऐसोसिएशन (आरडीए) ने कॉलेज प्रिंसिपल पर तानाशाही रवैये अपनाने का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफ दे दिया है।



एसोसिएशन के 11 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे की प्रतिलिपी कॉलेज प्रिंसिपल, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक, स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थय मंत्री डॉ. राजीव बिंदल को भेज दी है। एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. उमेश धीमान की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल की तैनाती नहीं होती तब तक आरडीए की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन का आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल कैंपस में बैठकों और मीडिया में जाने पर रोक लगा रहे हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: