अब 20 साल की सेवा के बाद मिलेगी पेंशन
प्रकाश पालीवाल Thursday, November 05, 2009 01:32 [IST]  

शिमला. आप सरकारी कर्मचारी हैं और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकारी पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको 33 साल तक नौकरी नहीं करनी पड़ेगी। अब लगातार 20 साल की सेवा के बाद ही सरकारी कर्मचारी पूरी पेंशन पाने के हकदार हो जाएंगे।



उनकी फेंमिली पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य भुगतानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नए वेतनमान लागू होने के बाद ग्रेच्युटी भी बढ़ा दी गई है। सेवानिवृžत होने के बाद पहले कर्मचारियों को अधिकतम ग्रेच्युटी 3.50 लाख रुपए निर्धारित की गई थी।



ग्रेच्युटी की रकम बढ़ाकर अब अधिकतम 10 लाख कर दी गई। इससे सरकारी विभागों, निगमों और बोर्डो में कार्यरत लगभग सवा दो लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था काफी पहले कर चुकी है। ये लाभ जनवरी 2006 से मिलेंगे।



निर्धारण के मानक तय



वित्त विभाग ने पेंशन का निर्धारण करने के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। कर्मचारी को उसके पिछले 10 महीने के औसत वेतन का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर भुगतान किया जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: