शिमला. एडवेंचर कैंपिंग के लिए हिमाचल प्रदेश, देश के युवाओं की पहली पसंद बन गया है। केंद्रीय युवा सेवाएं एवं मंत्रालय की ओर से इस साल एनएसएस वॉलंटियर्ज के लिए आयोजित 50 एडवेंचर कैंपों में से 28 कैंप हिमाचल प्रदेश में आयोजित किए गए हैं। देश के 20 राज्यों के युवा यहां ट्रैकिंग, मांउट क्लांइविंग व वाटर स्पोर्ट्स के लिए इस साल यहां आए।
धर्मशाला, पौंग ,मनाली व हाटकोटी ऐसे केंपस के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े ईगल ट्रेकर्ज के प्रबंधक प्रेम सागर का कहते है कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बए़ रहा है। सरकार इस दिशा में प्रयास करे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम नबंर वन हो सकते हैं।
वाटर स्पोर्ट्स के लिए पौंग में लगे 8 कैंप
इंटरनेशनल वेटलैंड के नाम से मशहूर पौंग डैम में राष्ट्रीय स्तर के 8 एडवेंचर कैंप लगे। महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, उतराखंड कर्नाटक व छतीसगढ़ के एनएसएस बॉलंटियर्ज ने यहां वाटर स्पेर्ट्स के गुर सीखे। कर्नाटक और पश्चिमी बंगाल से दो दो ग्रुप यहां वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने पहुंचे। धर्मशाला में लगे पांच कैंप धर्मशाला में एनएसएस वॉलेंटियर्ज के पांच नेशनल कैंप आयोजित किए गए। छतीसगढ़, गुजरात, उड़ीसा व दिल्ली के युवाओं ने धर्मशाला में स्पेशल एडवेंचर कैंप में भाग लिया। हर राज्य के बीस बीस युवाओं के दल ने यहां ट्रेकिंग की।