City Bhaskar Chandigarh
विजिलेंस जागरूकता सप्ताह पर निकली रैली
भास्कर न्यूज Thursday, November 05, 2009 02:50 [IST]  

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के स्कूलों में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चंडीगढ़ के कई स्कूल्स में विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक स्लोगन लिखे। बैनर और पोस्टरों के साथ रैली निकाली। जिसमें लोगों को अपने अधिकारों के साथ साथ कत्र्तव्यों को पालन करने पर जोर दिया गया।

इसके साथ साथ लोगों से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए काम करने का आह्वान किया गया। इतना ही नहीं सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को बिना किसी पक्षपात के काम करने के लिए भी प्रेरित किया गया। गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 20 बी में एनएसएस के विद्यार्थियों ने इस रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर स्कूल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विद्यार्थियों ने शपथ खाई। वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-46, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सेक्टर-46 डी और गवर्नमेंट हाई स्कूल डड्डूमाजरा में व्यक्तियों को ईमानदारी से काम करने और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।

भ्रष्टाचार को मिटाना है

पोस्ट ग्रेजूएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 11 में भी विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के मौके पर रैली निकाली कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम सुंदर ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने लोगों से भ्रष्टाचार को समाज से जड़ से उखाड़ने की अपील की।

बाबा बंदा सिंह बहादुर समारोह मोहाली में

बाबा बंदा सिंह बहादुर शहीदी शताब्दी समारोह का आयोजन मोहाली के दशहरा ग्राउंड फेज-8 में 8 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कल्गीधर सेवा जत्था के मुखी जे.पी.सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे से शुरू और देर रात 12 बजे तक चलने वाले इस महान शताब्दी गुरशब्द समागम में अनेक कीर्तनी जत्थे तथा शब्द गायन रागी संगतों को गुरु ज्ञान से जोड़ेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: