चंडीगढ़. जेमस्टोन सिर्फ सकारात्मक प्रभाव ही नहीं छोड़ते, बल्कि ऊर्जा भी देते हैं। यह ऊर्जा सही दिशा में परिवर्तित होकर शरीर को पॉजीटिव काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मनीमाजरा में यह जानकारी दी जेमोलॉजिस्ट व सेठी संस ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक सोली सेठी ने। मौका था सेठी सन्स ज्वेलर्स द्वारा विश्वास ब्रान्डेड जेमस्टोन की विस्तृत रेंज लांच करने का।
टेस्टिंग की लंबी प्रक्रिया
सोली सेठी ने बताया, ‘अगर रत्न ठीक और ओरिजनल न हों तो बहुत नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके लिए साधारण प्रामाणिकता से काम नहीं चलता, क्योंकि कम्प्यूटर व प्रिंटर से कोई भी यह प्रमाण दे सकता है। यह प्रामाणिकता ऐसे लैब से होनी चाहिए जिसमें लॉजिस्टिक टीम डाटा को गुणवत्ता, रंग और आकार के पैमाने पर जांचती है। एक रत्न सात टेस्ट से गुजरता है। यहां जेम स्टोन ब्रान्डेड हैं और हर तरहके टेस्टिंग प्रोसेस से गुजरने के बाद यहां तक आए हैं।
नहीं जंचा तो कर दें वापस
विश्वास की इस रेंज को अनीता ने लॉन्च किया। जब 2003 में मनीमाजरा में यह स्टोर खुला था तो वह इसकी पहली कस्टमर थीं। सोली सेठी ने बताया कि विश्वास जेमस्टोन को 54 साल बाद भी इसकी ओरिजनल कीमत की 110 फीसदी दर पर एक्सचेंज कर सकते हैं। हमने 15 दिनों की ट्रायल अवधि भी रखी है। इस दौरान अगर रत्न सूट न करे तो वह इसे वापस कर अपने पैसे ले सकता है।