चंडीगढ़. माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमैटिक्स (मैक) के स्टूडेंटस की तरफ से बनाई गई दो एनिमेशन फिल्में 6 नवंबर को मुंबई में होने वाले 24वें एफपीएस एनिमेशन अवॉर्ड 2009 में हिस्सा लेंगी। एकेडमी की तरफ से बनाई गई वीएफएक्स फिल्म ‘टाइम मशीन’ भी इस अवॉर्ड फंक्शन में जा रही है।
कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बनी इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है कि 2150 में महिलाएं सिर्फ किस्से और कहानियों में ही होंगी। मैक के इंस्ट्रक्टर सन्नी ने बताया कि दूसरी शॉर्ट फिल्म ‘सुपर चोर’ 3डी कैटेगरी में हिस्सा लेगी। फिल्म में सुपर चोर को बाकी चोरों को मूर्ख बनाते दिखाया गया है।
आठ-आठ लोगों की दो टीमों ने फिल्मों को पांच महीने में तैयार किया है। सन्नी ने बताया कि यहां टैलेंट है, लेकिन उसकी कदर नहीं है। यहां पैसा न मिलने के कारण लोग विदेश जाना पसंद करते हैं या फिर ऐसी कंपनियों में काम करना बेहतर समझते है जिनका विदेशी कंपनियों से जुड़ाव हो।