Chandigarh
‘एडल्ट साइट ज्वाइन करने को कहते हैं टीचर’
गौरव भाटिया Thursday, November 05, 2009 03:21 [IST]  

चंडीगढ़. सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26 के 7वीं के दो विद्यार्थियों के अभिभावक ने स्कूल के ही आर्ट टीचर माइकल एंजेलो फ्रांसेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनकी लिखित शिकायत स्कूल प्रशासन को दी गई है।



स्कूल प्रवक्ता के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। विद्याथियों के पिता जो पीसीएस अफसर हैं, ने बताया कि उनके दो बच्चे 7वीं में पढ़ते हैं। बेटे ने बताया कि टीचर माइकल ने अभद्र भाषा का गाना अपनी साइट पर डाल रखा है। पढ़ाते वक्त टीचर एडल्ट साइट इस्तेमाल करने और ऐसी ही साइट ज्वाइन करने को कहते हैं। माइकल विद्यार्थियों को प्रलोभन देते हैं कि इस साइट के मेंबर बनकर वह उनके दोस्त बन सकते हैं। इसके बाद वह स्कूल प्रिंसिपल कविता दास से मिलने गए। उन्होंने एजूकेशन सेक्रेटरी राम निवास को भी शिकायत भेजी है। वीरवार को वह उनसे मिलने जाएंगे।



पहले भी मिली थी शिकायत



दिवाली से कुछ दिनों पहले शिक्षा विभाग को एक और पेरेंट ने माइकल के खिलाफ शिकायत देकर ऐसे ही आरोप लगाए थे। तत्कालीन डिप्टी डीईओ सरोज गुप्ता को जांच सौंपी गई। जांच पूरी होने से पहले ही वह रिटायर हो गईं।



स्कूल को देंगे नोटिस



हमें पहले भी टीचर माइकल के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच बीच में ही रुक गई, लेकिन अब स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा।



सम्वर्तक सिंह, डीपीआई (स्कूल्स)



रचा गया षड्यंत्र



सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैं स्कूल में काफी काम करता हूं इसलिए स्कूल के ही कुछ टीचर मुझसे जलते हैं। उन टीचर्स ने पेरेंट के साथ मिलकर मुझे हटाने का षड्यंत्र रचा है। मैं पिछले 10 सालों से इसी स्कूल में पढ़ा रहा हूं। अगर मुझ में इतनी खामियां होतीं तो अब तक मुझे हटा दिया गया होता।



माइकल एंजेलो फ्रांसेस, टीचर

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: