International
हामिद करजई का निर्वाचन अवैध: अबदुल्ला
Agency Thursday, November 05, 2009 04:27 [IST]  

काबुल. राष्ट्रपति पद की दौड़ से इस सप्ताह हटने वाले पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने अपने प्रतिद्वंद्वी हामिद करजई पर आरोप लगाया कि उन्हें दुबारा चुने जाने का कोई कानूनी आधार नहीं है।



निर्णायक चुनाव से पहले मैदान से हटने वाले अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किए जाने वाले करजई के पास वैधता नहीं है। उन्होंने अमेरिका के दबाव के बाद भ्रष्टाचार समाप्त करने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के करजई के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जो सरकार ही वैध नहीं हो, वह भले भ्रष्टाचार से क्या लड़ेगी।



अब्दुल्ला ने निर्णायक चुनाव मैदान से हटने की घोषणा के बाद इंडीपेंडडेंट इलेक्शन कमीशन (आईईसी) ने सात नवंबर का चुनावी आयोजन रद्द कर दिया था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: