वॉशिंगटन. परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की साख बनाए रखने के अपने वादे के तहत अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भारत से एनपीटी पर दस्तखत करने को कहा है।
इन देशों ने उन तमाम देशों से भी इस संधि पर सहमति की मुहर लगाने को कहा है, जिन्होंने इस पर दस्तखत नहीं किए हैं। अमेरिका-यूरोप शिखर सम्मेलन में संयुक्त घोषणा में उन्होंने कहा कि एनपीटी की साख को बचाए रखने के लिए हम कृतसंकल्प हैं।
उन्होंने कहा-एनपीटी परमाणु अप्रसार, निशस्त्रीकरण और परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण उपयोगों जैसे तीन परस्पर मजबूत करने वाले स्तंभों पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता बरकरार रखने और उसे मजबूत करने के लिए यह एक बेहतरीन फ्रेमवर्क है। विदित रहे कि भारत ने इस संधि को भेदभावपूर्ण बताते हुए इस पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया था।