Jodhpur
एएसआई के खिलाफ चार्जशीट
भास्कर न्यूज Thursday, November 05, 2009 04:30 [IST]  

जोधपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के दो अलग—अलग मामलों में एक एएसआई, सरपंच एवं एक व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को एसीबी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।डीआईजी (एसीबी) गोविंद गुप्ता के अनुसार गत साल 29 सितंबर को जिले के लूणी थाने के तत्कालीन एएसआई आनंद सिंह को एसीबी की जोधपुर चौकी ने दो हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।



अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर अनुसंधान अधिकारी ने विशिष्ट न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। गौरतलब है कि लूणी थानान्तर्गत खेजड़ली निवासी बिशनाराम जाट के खिलाफ लूणी थाने में एक मामला दर्ज था और इस प्रकरण में एफआर लगाने की एवज में एएसआई ने उससे घूस मांगी थी। गुप्ता के अनुसार शेरगढ़ तहसील की खिरजा खारा पंचायत समिति के तत्कालीन सरपंच अणदाराम व ग्रामीण भीखसिंह के खिलाफ भी बुधवार को यहां विशिष्ट न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई।दोनों को गत साल जुलाई में परिवादी दलपतनगर निवासी तखतसिंह की शिकायत में दस हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: