सोनीपत. पंजाब नेशनल बैंक की रसोई गांव शाखा में बैंक ने एटीएम भी स्थापित किया है। एटीएम का शुभारंभ बुधवार को करनाल मंडल के उप महाप्रबंधक वीएम उपाध्याय द्वारा किया गया। बैंक में ग्राहकों को सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे आरटीजीएस, एनईएफटी भी उपलब्ध हैं।
उद्घाटन से पूर्व उपाध्याय एवं एसके बत्रा का एके वाही, सहायक महाप्रबंधक नरेन्द्र शर्मा और रणबीर सिंह प्रधान ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर स्टाफ के सभी सदस्यों के अलावा गांववासी भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।