Sonipat
रोबोवारज में छा गए बीएम इंजीनियरिंग के स्टूडेंट
भास्कर न्यूज Thursday, November 05, 2009 05:23 [IST]  

सोनीपत. भगवान महाबीर इंन्स्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी सोनीपत के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोबोवारज में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोजन थापर विश्वविद्यालय पटियाला पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।



विद्यार्थियों की यह कामयाबी कोई साधारण नहीं रही बल्कि विद्यार्थियों को यह कामयाबी हासिल करने के लिए 30 टीमों को शिकस्त देनी पड़ी। जिसमें आईआईटी दिल्ली, महाराजा अग्रसेन दिल्ली, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, दिल्ली कालेज ऑफ इंजीनियरिंग जैसी बड़ी टीमों को भी शिकस्त दी।



इनके सिर बंधा कामयाबी का सेहरा : कालेज को कामयाब बनाने में विकास देव, विकास, राहुल भारद्वाज व अकुश गोयल के सिर बंधा। विजयी प्रतिभागियों को 24सौ रुपए नकद के अतिरिक्त प्रमाण पत्र भी दिया गया। कामयाबी पर सभी विद्यार्थी पूरे उत्साहित है। सभी का कहना है कई दिनों के अथक प्रयास की बदौलत यह सफलता हासिल की है।



प्रबंधन भी है खुश : विद्यार्थियो की इस कामयाबी पर प्रबंधन बेहद खुश है। डायरेक्टर आरपी जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कालेज को कामयाबी मिलना उत्साहजनक है। प्रिंसिपल डा. वाईके जैन ने कहा कि कामयाबी के इस सिलसिले को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: