Bhopal
फीस कमेटी तय करेगी तीन सालों की फीस
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 05:54 [IST]  

भोपाल. प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति निजी व्यावसायिक कॉलेजों के लिए अगले तीन साल की फीस एक साथ तय करेगी। इसके लिए कॉलेजों से जल्दी ही आय व्यय का लेखा-जोखा मंगाया जाएगा।



कमेटी ने अधिनियम के अनुसार तीन साल की फीस एक साथ तय करने का फैसला किया है। इसमें सत्र 10-11, 11-12 और 12-13 के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस तय कर दी जाएगी। एक साथ तय करने से बीई, बीफार्मा, बी आर्क, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीबीएस, डेंटल, नर्सिंग और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को तीन सालों की फीस की जानकारी मिल सकेगी।



पिछली बार कमेटी ने पहले सत्र 07-08 और 08-09 की फीस तय की थी, इसके बाद सत्र 09-10 की फीस तय की गई थी। ऐसा वर्ष 2009 में लगाए जाने वाले छठे वेतनमान के मद्देनजर किया गया था। इस पर कोर्ट ने भी आपत्ति लेकर एक साथ तीन सालों की फीस तय करने के निर्देश दिए थे।



नए कॉलेजों की बैठक : फीस तय करने के लिए कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित कर नए कॉलेज संचालकों को कमेटी की कार्यप्रणाली और नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही फीस लागू करने की बाध्यताओं के बारे मे भी बताया जाएगा। नये कॉलेजों से लिए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में भी बताया जाएगा। जिससे तय समय सीमा में कॉलेज संचालक दस्तावेज तैयार कर सकेंगे।



औसत तय होगी फीस



नये कॉलेजों के लिए पहले साल की फीस औसत आधार पर ही तय की जाएगी। जबकि अगले दो सालों के लिए आय व्यय के आधार पर फीस तय की जाएगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: