रियाद. सऊदी अरब के जेद्दा में चोरी और हत्या के दोषी एक भारतीय सहित तीन लोगों का बुधवार को सिर कलम कर दिया गया। शेष दोनों श्रीलंका के नागरिक हैं जिसमें से एक महिला है।
भारत के मोहम्मद बारमिल और श्रीलंका के भंडार निकार व उसकी नौकरानी को एक सऊदी महिला की हत्या कर उसके घर में चोरी करने का दोषी पाया गया था। देश के शरीयत कानून के तहत दुष्कर्म, हत्या और सशस्त्र लूट के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान है।