Karnal
फेंसिंग में दयाल सिंह कालेज द्वितीय
भास्कर न्यूज Thursday, November 05, 2009 06:20 [IST]  

करनाल. दयाल सिंह कालेज द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष के सैबर वर्ग की एकल प्रतियोगिता में राजकुमार ने स्वर्ण व विकास कल्याण ने रजत पदक हासिल किया, जबकि एपी वर्ग प्रतियोगिता में राजकुमार, विकास कल्याण, विकास, अजरुन सिंह द्वारा कांस्य पदक जीता गया।



सैबर वर्ग के ग्रुप मुकाबलों में राजकुमार, विकास कल्याण, विकास व अजरुन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया। कालेज के छात्र राजकुमार एवं विकास कल्याण का चयन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के लिए किया गया।



प्रिंसिपल डा. आरएस खैंची ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर प्रो. राजपाल सिंह, डा. राजेंद्र कुमार, डा. चंद्रशेखर एवं डा. केएल गोसाई आदि उपस्थित थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: