International
ओबामा के भाई ने खोली पोल
Agency Thursday, November 05, 2009 06:22 [IST]  

Obama गुंगजाऊ. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई मार्क नदेसांद्जो ने अपने पहले उपन्यास के उद्घाटन के मौके पर पिता के बिगड़ैल स्वभाव की पोल खोल दी। राष्ट्रपति बनना असाधारण घटना: नदेसांद्जो चीन के शहर शेनझेन में पिछले सात वर्षो से रह रहे हैं।



उन्होंने कहा कि कई असाधारण घटनाओं के बाद ही वह ‘नैरोबी टू शेनझेन’ लिख पाए और अपने भूतकाल से समझौता भी कर पाए। असाधारण घटनाओं में उन्होंने अपने भाई का राष्ट्रपति बनना गिनाया, साथ ही कई और खुलासे किए। उन्होंने दक्षिणी चीन में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ‘मेरे पिता मुझे मारते थे। वह मेरी मां को मारते थे। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? मुझे याद है अपने घर में गूंजती चीखें। मेरी मां का दर्द भी मुझे याद है। बचपन में मैं उसकी रक्षा नहीं कर सका।’



नदेसांद्जों ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने पिता की किसी भी अच्छी बात को याद नहीं कर पाते। इतने दिनों में उनकी खाल भावनात्मक तौर पर मोटी हो गई है? ओबामा के कीनियाई पिता और अमेरिकी मां तभी अलग हो गए थे, जब ओबामा केवल दो वषरें के थे। राष्ट्रपति ने बिना पिता के बड़े हुए बच्चों की मुश्किलों के बारे में बात की है।



खुद को छिपाया: नदेसांद्जो ओबामा के स्वर्गीय पिता और उनकी तीसरी पत्नी रूथ नीदेसैंड की संतान हैं। वह मीडिया से तब से ही बच रहे थे, जब से ओबामा के चुनाव प्रचार के वक्त उनकी पहचान जाहिर हुई थी। उन्होंने न तो ओबामा उपनाम का इस्तेमाल किया है और न ही तब तक राष्ट्रपति से अपने संबंधों का खुलासा किया था,जब तक मीडिया में यह चर्चा आम नहीं हो गई थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: