News
पायलटों की छंटनी करेगी किंगफिशर!
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 06:24 [IST]  

मुंबई. विजय माल्या के नेतृत्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस करीब 100 पायलटों की छंटनी करने जा रही है। इनमें अधिकांश ट्रेनी हैं। भारी घाटे से परेशान कंपनी को यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है। ट्रेनी पायलटों ने अपना प्रोबेशन पूरा कर लिया है, लेकिन भारी घाटे को देखते हुए कंपनी ने उनके सर्विस कॉन्ट्रेक्ट का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है।



सूत्रों ने बताया कि इन ट्रेनी पायलटों के कांट्रेक्ट की अवधि समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। अवधि समाप्त होने के बाद उसे रिन्यू नहीं किया जाएगा और छंटनी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। जिन पायलटों की छंटनी की जानी है, वे किंगफिशर और पहले अस्तित्व में रही एयरलाइंस कंपनी एयर डेक्कन दोनों के हैं। पिछले साल एयर डेक्कन का किंगफिशर में विलय कर दिया गया था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: