नई दिल्ली. डेंगू का कहर अभी थमा भी नहीं है, चिकनगुनिया ने भी दिल्ली में दस्तक दे दी है। इस बीमारी के पांच मामले प्रकाश में आ चुका है। हालांकि राहत वाली बात है कि पांचों मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है।
चिकनगुनिया के दस्तक देने की वजह से राजधानी के स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गई है। दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि पांचों मरीज की हालत सामान्य है, ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है। दूसरी ओर डेंगू के मामलों का आना जारी है। बुधवार को बीमारी के 22 नए मामले प्रकाश में आया।
इसके साथ ही अब तक बीमारी के चपेट में 442 लोग आ चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ मरीजों ने बीमारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया है। एमसीडी के मुताबिक मच्छारों के ब्रिडिंग पाने की वजह से पांच चालान किए गए हैं, जबकि करीब 50 हजार नोटिस भेजे गए हैं।