Bikaner
जयपुर व दिल्ली में प्रदर्शन को तैयार
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 08:13 [IST]  

बीकानेर. हाईकोर्ट बैंच के मसले पर 10 नवम्बर को जयपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन के बाद वकील प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी यदि सुनवाई नहीं हुई शीतकालीन सत्र के दौरान नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया है।



प्रदर्शन में बीकानेर के साथ कोटा संभाग के वकील भी शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय क़ुमार पुरोहित ने बताया कि आंदोलन के तहत 10 नवम्बर को बीकानेर से बड़ी संख्या में वकील जयपुर जाएंगे और हाइकोर्ट बैंच के लिए गठित की गई राज्य स्तरीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।



वहीं आंदोलन के तहत न्यायालय में दिया जा रहा धरना भी 80 वें दिन जारी रहा। धरने को संभागीय संघर्ष समिति के संयोजक रामकृष्णदास गुप्ता ने संबोधित किया। राजस्थान एकाउटेण्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रांतीय प्रतिनिधि लालचंद सोनी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन भोमराज आर्य, श्रमिक नेता पूनमचंद तंवर, इंगांनप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भंवर पुरोहित व जिला परिषद सदस्य गुमानाराम जाखड़ ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। क्रमिक अनशन पर 66 वें दिन एडवोकेट पूनमचंद खटोल, सुरेन्द्र पाल शर्मा, योगेन्द्र कुमार पुरोहित, धर्मेन्द्र रंगा, मिलापचंद धतरवाल, बाबूलाल स्वामी, श्रीनाथ रंगा आदि बैठे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: