Bikaner
सैलानियों से भरी रहेगी सर्दी
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 08:15 [IST]  

turistबीकानेर. इस बार पर्यटकों की संख्या अधिक रहने से बीकानेर के पर्यटन व्यवसायी खुश है। सितम्बर के प्रथम माह में शुरू हुए विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई जो अब तक जारी है।



विदेशी सैलानियों की संख्या को देखते हुए इस बार बीकानेर के पर्यटन सीजन में बूम आया है। सितम्बर और अक्टूबर माह के बाद नवम्बर माह की शुरुआत में ही बीकानेर भ्रमण के लिए पर्यटकों के बड़े ग्रुप आने लगे हैं। नवम्बर से फरवरी माह के बीच युरोपियन देशों में सर्दी अधिक बढ़ने के कारण वहां के लोग भारत, पाकिस्तान और चीन आदि देशों की यात्रा पर आते हैं। इसलिए भारत के पर्यटन उद्योग में बूम का समय इन्ही महीनों में होता है। बीकानेर में जहां इस वर्ष के अंत में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव तथा इसके बाद जैसलमेर में मरु उत्सव मनाया जाएगा।



अंतरराष्ट्रीय उत्सव के आयेजन तिथि और कार्यक्रमों की रूपरेखा को पर्यटन विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया, इसी को ध्यान में रखते हुए विदेशी पर्यटकों ने दिसम्बर और जनवरी माह में भारत और विशेषकर बीकानेर और जैसलमेर का भ्रमण करने के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग करवाई है। बीकानेर की मुख्य होटलों होटल लालगढ़ पैलेस, लक्ष्मीनिवास, होटल बंसत विहार, राजविलास, ढोलामारु हारासर हवेली में साठ से अस्सी फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। इन दिनों जूनागढ़ में पूरे दिन पर्यटकों के बड़े ग्रुप आने लगे हैं।



इंग्लैण्ड, फ्रांस, जर्मनी से आते हैं अधिक पर्यटक



पर्यटन व्यवसायियों और पर्यटक गाइडों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी सैलानियों में सर्वाधिक इंग्लैण्ड, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी के पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। इनके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, हौलेण्ड और चीन आदि देशों से भी पर्यटक आते हैं। जहां तक बात देशी पर्यटकों की है यहां पर बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: