Gwalior
फ्लोर तैयार, थिरकने का इंतजार
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 09:09 [IST]  

ग्वालियर. शादियों का सीजन आ चुका है, हर तरफ शादी के आयोजन को खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शादी में सभी उम्र के लोगों के लिए एक मुख्य आकर्षण होता है डीजे फ्लोर, जिसमें घंटों थिरककर लोग खुशियों का इजहार करते हैं। पार्टियों में बढ़ते इस क्रेज को देखकर डीजे ऑपरेटर अब खुद को नए गानों और नए फीचर के साथ अपडेट कर रहे हैं।



शहर में इस बार डीजे नए टेक्निक के साथ पार्टी में धमाकेदार साउंड बिखेरेंगे। इसके लिए उन्होंने साउंड सिस्टम में चेंज के साथ बेस बीन, मूविंग हैड, लाइटिंग इफेक्ट, फ्लोर्स की कई वैरायटीज शामिल की हैं। साथ ही उनके सांग कलेक्शन में हजारों ऐसे गाने शामिल हैं, जिस पर युवाओं का ग्रुप जोश में डांस कर सके, साथ ही परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी उनके समय के गानों पर ठुमका लगा सकें। लेटेस्ट फीचर्स के आधार पर डीजे 2000- 20,000 रुपए में उपलब्ध हैं।



लाइटिंग इफेक्ट होंगे कमाल के : डीज फ्लोर पर डांस करने वालों को डिस्को थेक का माहौल देने के लिए कई नए एक्सपेरीमेंट किए गए हैं। जिसमें खासतौर से स्पेशल डीजे के अंतर्गत मूविंग लाइट, लेजर लाइट, स्टॉप लाइट, कारकेन, विक्ट्री, बेसबीन, मूविंग हैड से फ्लोर पर आकर्षक लाइट इफेक्ट दिए जाएंगे। पूरी पार्टी में डीजे की धमाकेदार आवाज के लिए 2000 से 20,000 वॉट तक साउंड उपलब्ध रहेगा।



सामान्य फ्लोर्स जहां 12/12 की है, वहीं 32 /32 की फ्लोर पर भी डांस के दीवानों के लिए उपलब्ध रहेगी। रिमिक्स की रहेगी डिमांड : समय के साथ गानों की पसंद भी बदलती रहती है। डीजे ऑपरेटर हरेंद्र के मुताबिक पिछले कुछ सालों से रिमिक्स गानों की फरमाइश फ्लोर पर ज्यादा होती है। इसलिए इस बार भी मोस्ट पापुलर सांग्स का रिमिक्स तैयार करके रखा है। पुराने गानों पर डांस करने के शौकीनों को भी पुराने गाने रिमिक्स वर्जन में अच्छे लगते हैं।



गरबा व साउंड मिक्सिंग का रहेगा जलवा : शादी-विवाह के मौके पर परिवार का हर सदस्य एक बार फ्लोर पर जरूर आता है। इसलिए हर उम्र के लिए डीजे ऑपरेटर ढेरों सांग आप्शन रख रहे हैं ताकि अपनी पसंद के गाने पर वे झूम सकें। इसके अलावा गरबा-डांडिया का क्रेज भी फ्लोर पर देखने को मिलेगा।



युवाओं की फरमाइश देखते हुए गरबा-डांडिया, पंजाबी फोक और म्यूजिक मिक्सिंग भी कलेक्शन में शामिल है। खासकर ‘क्रेजी चिकन’ और ‘क्रेजी फ्रॉग’ तो हर फ्लोर पर डिमांडेड रहता है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: