मुंबई. ‘खामोशी- द म्यूजिकल’ में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुकीं मनीषा कोईराला एक बार फिर उनके साथ काम करने जा रही हैं। वह भंसाली के प्रोडक्शन की फिल्म ‘माय फ्रेंड पिंटो’ में नजर आएंगी। इस बारे में वह कहती हैं, ‘मैं संजय के साथ दोबारा काम करना चाहती थी, लेकिन उनके पास मेरे लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं थी। अब ऐसा अवसर आया है, तो मुझे उनके साथ काम करके बेहद खुशी होगी।’ चर्चा है कि मनीषा को यशराज बैनर और राजकुमार संतोषी भी अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं।