Bollywood
बेन किंग्सले के मुरीद बिग बी
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 10:49 [IST]  

मुंबई. भले ही पूरा बॉलीवुड अमिताभ बच्चन के परफेक्शन का कायल हो, लेकिन स्वयं बिग बी हॉलीवुड दिग्गज बेन किंग्सले के परफेक्शन को देखकर अचंभित हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड के इन दो दिग्गजों को अंबिका हिंदुजा की फिल्म ‘तीन पत्ती’ में पहली बार साथ-साथ देखा जा सकेगा।



बेन किंग्सले के साथ शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘वे असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय क्षमता उनमें कूट-कूट कर भरी है और वह किसी दृश्य में क्या प्रतिक्रिया देंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।’ ऑस्कर विजेता हॉलीवुड दिग्गज के कसीदे पढ़ते हुए बिग बी कहते हैं, ‘सेट पर जाने से पहले हम अपने संवादों को दोहराते थे। कई बार साथ-साथ रिहर्सल करते थे। ऐसा कई बार हुआ कि मैं अपने संवादों के साथ तैयार नहीं होता था, जबकि उन्हें अपने संवाद रटे होते थे।’



अमिताभ बच्चन के मुताबिक बेन रिहर्सल के लिए हमेशा तैयार रहते थे और संभवत: यही इन दो दिग्गजों के बीच बांडिंग का कारण बना। लंदन में फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए अमिताभ कहते हैं, ‘वह हमेशा रिहर्सल के लिए तैयार रहते थे। कई बार उन्होंने मुझसे कहा-अमिताभ! चलो एक बार और रिहर्सल करते हैं या इसे ऐसे करते हैं। वे बगैर थके घंटों काम कर सकते हैं।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: