Bollywood
शाहरुख पर भारी रणबीर!
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 10:51 [IST]  

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अधिकांश लोगों का मानना है कि शाहरुख खान का प्रचार तंत्र काफी प्रभावी है, लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में रणबीर कपूर ने प्रचार रणनीति और लोकप्रियता में बादशाह खान को पीछे छोड़ दिया है।



टैम (टेलीविजन ऑडियंस मेजरमेंट) की स्पेशलाइज्ड कंटेंट और पीआर मेजरमेंट इवेल्युएशन यूनिट ईकोना द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इसमें रणबीर कपूर को 39 प्वॉइंट्स मिले, जबकि उनके बाद दूसरा स्थान 37 प्वॉइंट्स के साथ संजय दत्त का रहा। ताज्जुब की बात यह रही कि शाहरुख खान इस सर्वेक्षण में 4 प्वॉइंट्स के साथ निचले पायदान पर रहे।



इस बारे में संपर्क करने पर रणबीर कहते हैं, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं शुक्रिया अदा करूं या माफी मांगू।’ इस बारे में करण जौहर कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि इसके लिए रणबीर कपूर की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘वेक अप सिड’ के प्रमोशन को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। इस फिल्म के प्रचार के क्रम में युवाओं को केंद्रित किया गया था और मुझे लगता है कि वही असर सर्वेक्षण पर पड़ा है। जहां तक सवाल शाहरुख खान का है, तो वह इस तरह की रेटिंग से परे हैं।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: