Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Thursday, November 05, 2009 11:10 [IST]  

danik bhaskarओबामा की लोकप्रियता में कमी

Bhaskar.Com

वाशिंगटन. राष्ट्रपति चुने जाने के करीब एक साल बाद बहुत कम ही अमरीकी आश्वस्त है कि ओबामा ने समस्याओं को हल कर वस्तुस्थिति में कोई बड़ा परिवर्तन किया है। एक नए सर्वे में उनकी लोकप्रियता केवल 53 फीसदी है।

अमरीकी सर्वे एजैंसी ‘गैलप’ ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद लोकप्रियता के मामले में राष्ट्रपतियों की सूची में ओबामा सबसे निचले पायदान पर हैं। सर्वे के मुताबिक बहुत कम ही लोगों को आशा है कि ओबामा अपने प्रशासन के समक्ष मौजूद समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। बहुत कम ही लोगों को उम्मीद है कि वे राजनीतिक खाइयों को दूर और संघीय खर्च पर लगाम लगा पाएँगे। दो तिहाई लोगों ने कहा है कि देश के समक्ष कई वषों से मौजूद चुनौतियों को लेकर देश में और अधिक विभाजन है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: