हैदराबाद. एक उभरती महिला बॉक्सर एस अमरावती ने बुधवार को यहां स्थित लाल बहादुर स्टेडियम के होस्टल के अपने कमरे में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बीस वर्षीय युवती राष्ट्रीय स्तर की कई जूनियर और सीनियर बॉक्सिंग चैम्पयिनशिप में विजेता रही थी। पुलिस के मुताबिक अमरावती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।
पुलिस जांच में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमरावती ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। अमरावती के परिजनों ने उसके कोच ओंकार यादव को दोषी ठहराते हुए कहा है कि वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अमरावती पिछले तीन साल से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ आंध्रप्रदेश के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कोचिंग ले रही थी।