श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सेना की दो इकाइयों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर हुए झगड़े का सीधा फायदा आतंकियों को मिला और वे भाग निकले में सफल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य पुलिस को उत्तरी कश्मीर की लाओब घाटी और दूसरे इलाकों में लश्करे-तैयबा तथा जैश-ए-मोहम्मद के करीब दो दर्जन आतंकियों के घुसे होने की जानकारी मिली थी।
इस खुफिया सूचना के बाद सेना के अधिकारी, प्रशिक्षित अर्धसैनिक बलों की मदद से ऑपरेशन छेड़ने संबंधित इलाके में पहुंचे, लेकिन इलाके में मौजूदगी रखने वाले राष्ट्रीय राइफल्स ने अर्धसैनिक बलों और पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स को उनका क्षेत्राधिकार सुनिश्चित करने को कहा।
सेना की इन दोनों इकाइयों से इस मुद्दे का जल्द हल निकालने के अनुरोध के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसका फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। सेना के अधिकारी इस संबंध में टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।