Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Thursday, November 05, 2009 11:14 [IST]  

danik bhaskarबिग बी को भी है ‘पा’ का इंतजार

Bhaskar News

paa_01नई दिल्ली . ‘पा’ फिल्म में अपने बेटे अभिषेक के बेटे की भूमिका निभा कर इतिहास रचने जा रहे अमिताभ बच्चन फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ ने 14 वर्षीय एक किशोर की भूमिका निभाई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त होता है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द चार दिसंबर की तारीख आ जाए। मैं इच्छा कर रहा हूं कि जिस उत्पाद पर हम मेहनत कर रहे हैं, वह जादू से जल्द से जल्द अपने अंतिम रूप में पहुंच जाए। मेरे लिए इंतजार बस के बाहर हो रहा है।

अमिताभ ने लिखा है कि ऐसा थिएटर के साथ नहीं होता। वहां प्रतिक्रिया तुरंत मिल जाती है, लेकिन फिल्म में कई सप्ताह लग जाते हैं। इस बात की चिंता बनी रहती है कि लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं। उन्होंने लिखा है कि मैं आज सुबह डबिंग के लिए थिएटर में पहुंचा और प्रोडक्शन वालों को अपनी स्थिति बताई। मैंने उनसे कहा कि जब तक डबिंग पूरी नहीं हो जाती, मैं यहां से नहीं जाने वाला और इसके बाद हमने दो बजे तक डबिंग पूरी कर ली।

  share
विचार:

saifuddin

Thursday, 5th Nov 2009, 13:33
adbhut,avismarniya,alokik hoga yeh film dekhna kyo ki isme ek baap ka kirdar beta nibha rha hai.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: