जमशेदपुर. झारखंड में विधानसभा चुनाव की जबरदस्त गहमागहमी के बीच अंतिम क्षणों में कांग्रेस द्वारा राज्य की प्रतिष्ठित जमशेदपुर पश्चिम सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर देने से यहां बड़ा ही अजीबोगरीब राजनीतिक नजारा देखने को मिल रहा है।
सपा के उम्मीदवार माने जा रहे श्री गुप्ता ने इस सीट पर 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपनी पार्टी के समर्थन में कुछ ही समय पहले यहां एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। पूरे क्षेत्न में सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ उनके बड़े होर्डिग्स और पोस्टर लगे थे और उनके समर्थक जोर शोर से सपा की ओर से उनका प्रचार प्रसार भी कर रहे थे।
अचानक कल उन्हें कांग्रेस का टिकट मिलने की घोषणा से जहां कई स्थानीय कांग्रेस नेता सकते में आ गये, वहीं श्री गुप्ता के समर्थक अपने नेता की तस्वीर वाले सपा के पोस्टर और होìडग्स हटाने के अभियान में युद्धस्तर पर जुट गये। आनन-फानन में उनके कई पुराने होर्डिग्स पर पुताई करके उन्हें सपा की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी लिखा गया।
पूर्व मुख्यमंत्नी बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा से नाता तोड़ कर सपा की कमान संभालने वाले श्री गुप्ता को यहां एक बाहुबली नेता माना जाता है। समझा जाता है कि झारखंड में सपा का कोई विशेष जनाधार नहीं होने के कारण ही वह गुपचुप तरीके से कांग्रेस का टिकट पाने के लिए भी हाथ आजमा रहे थे।