भोपाल. राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत भानपुरा में रात बजरंग दल के एक स्थानीय नेता पर प्राणघातक हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस सूत्नों ने यद्यपि इस बात की पुष्टि की है कि बजरंग दल के नेता दीनदयाल पर प्राणघातक हमला हुआ है लेकिन लोगों का कहना है कि हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बजरंग दल के प्रदेश स्तर के एक नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि उन्हें अपने सूत्नों से सूचना मिली है कि हमले में श्री दीनदयाल की मौत हो गई है। पुलिस हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
इस वारदात के बाद मौके पर बडी संख्या में उग्र भीड के एकत्नित होने से हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल भी रवाना किया गया है।