Telly Talk
तो क्या शमिता नहीं जा पाएंगी शिल्पा की शादी में ???
Agency Thursday, November 05, 2009 12:03 [IST]  

bigshaadiबिग बॉस के घर में पार्टिसिपेट कर रही शमिता शेट्टी शायद अपनी बहन शिल्पा की शादी में नहीं जा पाएंगी, शादी की तारीख 22 नवंबर तय हुई है और दिसंबर तक बिग बॉस शो चलने वाला है। अब ये शमिता के साथ साथ कलर्स चैनल के लिए भी बड़ी समस्या है कि आखिर शमिता घर से कैसे बाहर जाएं।

चैनल के सूत्रों के अनुसार शो में किसी भी प्रतियोगी को इस तरह से बाहर जाने की इजाजात नहीं है और बकायदा शो के इस नियमों पर शमिता ने भी आने से पहले साइन किए थे। शमिता केवल एक ही तरीके से बाहर आ सकती हैं अगर वह एलिमिनेट हो जाएं। लेकिन अब तक उनकी छवि शो में इतनी अच्छी है कि एलिमिनेट होने के आसार नजर नहीं आते।

शिल्पा अपनी शादी टाल नहीं सकती क्योंकि उनका परिवार ज्योतिषी को बहुत मानता है और पंडित जी ने अभी का मुहुर्त निकाला है। वैसे भी काफी समय हो गया है शिल्पा और राज कुंदरा के अफेयर को जिसे ज्यादा दिनों तक लंबा खींचना मुश्किल है।

अब आपको क्या लगता है क्या शमिता अपनी इकलौती बहन की शादी में शामिल हो पाएंगी। आप हमें बताईए क्या कलर्स को शिल्पा को बाहर आने देना चाहिए...क्या करें आखिर शमिता...अपने विचार से हमें जरूर अवगत कराएं। नीचे दी गई लिंक पर अपने विचार पोस्ट करें.....
संबंधित खबरें
* बिग बॉस के घर में रोने लगी शमिता !!!
* शमिता आ जाए बस..
* शिल्पा शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेगी ???
* ...तो होगी शमिता शेट्टी को जेल
* शमिता ने खींचा राजू का अंडरवियर
* शिल्पा की सगाई तस्वीरों में
* शिल्पा शेट्टी ने की राज कुंद्रा से सगाई
* कल होगी शिल्पा की सगाई..

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: