न्यूयॉर्क. सोशल नैटवर्किग साइट ट्विटर पर अपने गर्भपात की खबर देने वाली महिला इन दिनों काफी चर्चा में है। पेनेलोप ट्रंक नामक यह महिला पेशे से लेखिका, व्यवसायी और ब्लॉगर है और उसे मीडिया ने मिसकैरेज की खबर पर काफी लताड़ा है।
उसने ट्विटर पर पर लिखा था, ‘मैं बोर्ड मीटिंग में थी जब मेरा गर्भपात हुआ। भगवान का शुक्र है कि मेरा मिसकैरेज हो गया क्योंकि विसकोंसिन में तो एबॉर्शन के लिए 3 सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है।’
पेनेलोप के यह संदेश ट्विटर पर लिखने के कुछ ही घंटों बाद यह खबर सीएनएन, द न्यूयॉर्क टाइम्स और एबीसी न्यूज तक पहुंच गई। 42 वर्षीय पेनेलोप के पहले ही 2 बच्चे हैं।
उसका पहले भी 2 बार गर्भपात हो चुका है। ट्विटर पर उसके नाम ऐसे कई संदेश आए हैं, जिनमें उसे ‘निर्दयी’ कहा गया है। लेकिन उसका कहना है कि असली मुद्दा तो एबॉर्शन के लिए तीन सप्ताह इंतजार करना है।
उसने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया एबॉर्शन की बजाय मिसकैरिज को तरजीह देगी। यहां तक कि पोप भी। जब पहली बार मेरा एबॉर्शन हुआ था, तो मैं काफी दुखी थी। अब जो लोग मुझे निर्दयी कह रहे हैं, मैं उनसे पूछती हूं कि क्या वे चाहते हैं कि हर बार एबॉर्शन की बात करके रोने लगूं। यह मेरी जिंदगी की सच्चई है और सच तो यह है कि इससे मैं खुश हूं।’