लंदन. पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह चर्चा काफी गर्म है की क्या पामेला फिर से गर्भवती हैं। पामेला के ब्वायफेंड रिकी रिच के मुताबिक पामेला के प्रेगनेंट होने की खबर एक अफवाह है। रिकी के मुताबिक पामेला अभी प्रेगनेंट नहीं हैं और अगर भविष्य में वो प्रेगनेंट होती हैं तो उन्हे इसे छुपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पामेला के प्रेगनेंट होने की खबर मीडिया में उस समय आई जब कुछ लोगों ने देखा की पम्मी का पेट सामान्य की अपेक्षा कुछ अधिक बाहर की तरफ निकला हुआ था। इसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। चारों तरफ यह चर्चा होने लगी कि कहीं पामेला प्रेगनेंट तो नहीं हो गईं हैं। इस खबर को देखने के बाद पामेला के ब्वायफेंड और उनके दोनों बच्चों के पिता रिकी रिच सामने आए और उन्होंने मीडिया में आ रही प्रेगनेंट संबंधी खबरों का खंडन किया।
पामेला पहले से ही तनाव में है
रिकी की कहना है कि अभी पामेला थोड़ा तनाव में है। बच्चों को रोज स्कूल जाने के लिए तैयार करना साथ ही घर की अन्य जिम्मेदारियों को संभालने के कारण पम्मी थोड़ी तनाव में है और उसमें
अगर कोई इस प्रकार प्रेगनेंट होने की झूठी अफवाह उड़ाता है तो यह चीज काफी दुख देती है।