क्या आप बता सकते हैं कि दुनिया का सबसे मोटा आदमी कौन है और इसका वजन कितना है। सोचिए मत। हम ही बता देते हैं। ब्रिटेन के पॉल मेसन दुनिया के सबसे मोटे आदमी हैं, जिनका वजन 444.50 किलो है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है। इनके वजन का अदांजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जाता है।
मिस्टर मेसन एक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में आदमी को केवल खाना खाने का ही ख्याल आता है। 48 साल के मेसन दिनभर में बीस हजार कैलोरी ले लेते हैं। जो कि एक सामान्य आदमी की खुराक २५क्क् कैलोरी से कुछ ज्यादा ही अधिक है। बस अधिक खाने का खामियाजा मेसन अपने वजन के रुप में उठा रहे हैं।
मेसन से पहले मैक्सिको के मेनुल यूराइब दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति थे। जिनका वजन 572 किलोग्राम था। लेकिन उन्होंने अपना वजन घटाकर आधा कर लिया और पिछले साल ही उनकी शादी भी हो चुकी है। ऐसे में तो हम यही कह सकते हैं कि मेनुल का ताज अब पॉल के सिर पर है।