Thursday, November 05, 2009 14:00 [IST]  

danik bhaskar12 साल के बच्चे ने सचिन को पीछे छोड़ा

तौस रिजवी

sachin मुंबई. आर्थिक राजधानी मुंबई के 12 वर्षीय सरफराज खान ने प्रतिष्ठित हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने स्कूल की ओर से बुधवार को शानदार 439 रन पूरे कर एक रिकार्ड कायम कर दिया।

उसने रनों का अंबार लगाते हुए इस अंतर-विद्यालयीन टूर्नामेंट का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर खड़ा कर दिया। इस राह में उसने महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, समेत कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने कभी न कभी इसी मंच पर अच्छा खेलकर खेल जगत में सुर्खियां बटोरी थीं।

सचिन ने फरवरी 1987-88 में अपने विनोद कांबली के साथ मिलकर इसी टूर्नामेंट में 664 रनों का अंबार लगाया था। इस भागीदारी में सचिन ने 329 व कांबली ने 349 रन बनाए थे। उनके स्कोर की मदद से उनका स्कूल शारदाश्रम विद्यामंदिर 122 ओवरों में 748 रन बना सका था।

हालांकि इस टूर्नामेंट में कई अन्य बड़े खिलाड़ी अपने समय में हिस्सा ले चुके हैं। इसका अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर आर नागदेव के नाम था, जिन्होंने 1963-64 में 427 रन बनाए थे।



  share
विचार:

abhinav pachori

Thursday, 5th Nov 2009, 19:16
very nice cricket , congratulation sarfaraj khan

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: