स्टरलिंग (स्कॉटलैंड). यहां के एक खेत में लौह युग के सोने के चार हार मिले हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि एक व्यक्ति को एक मैटल डिटैक्टर से मिले हारों की कीमत 2 करोड़ डॉलर तक हो सकती है।
नैशनल म्यूज्यिम ऑफ स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग स्थित मुख्यालय की ओर से बताया गया कि सोने के यह हार स्टरलिंग के नजदीक एक खेत में दबे मिले थे। स्कॉटिश नियमों के मुताबिक यह अब सरकार की संपत्ति है।
इन बहुमूल्य हारों की कीमत का सही अंदाजा लगाने के बाद उस उस व्यक्ति को मुआवजा दिया जाएगा जिसने इन्हें खोजा है। विशेषज्ञों ने बताया कि हार अभी भी अच्छी हालत में हैं।