लंदन. ये तस्वीरें देखकर विश्वास करना मुश्किल है कि ये फैशन के मामले में फूंक-फूंककर कदम रखने वाले हॉलीवुड सितारों की है। हैलोवीन के रंग में रंगे ये कलाकार यहां अजीब और डरावने रूप में नजर आ रहे हैं। इन्होंने साबित कर दिया है कि जब बात त्योहार का जश्न मनाने की हो तो किसी प्रकार का संकोच नहीं करते हैं। इस अवसर पर वेस्ट हॉलीवुड में मॉडल हैदी क्लम द्वारा हर साल की तरह ‘हैदी क्लम्स हैलोवीन पार्टी’ आयोजित की गई।
शोगर्ल पेरिस..
पेरिस हिल्टन इस पार्टी में ब्वॉय फ्रेंड डॉउग रीनहार्डट के साथ पहुंचीं। उन्होंने लॉस वेगास शोगर्ल की तरह ड्रेस पहनी थी, वहीं उनके साथी डॉउग परी बने हुए थे। इससे पहले वे हिल्टंस हैलोवीन हाउस पार्टी में भी ऐसा ही ड्रेस पहने नजर आई थीं।
परेज बने गागा
मशहूर सेलिब्रिटी ब्लॉगर परेज हिल्टन लेडी गागा बनकर पार्टी में पहुंचे। उन्होंने हैलोवीन के लिए गागा के फैमस ड्रेस को चुना, जो गागा ने बर्लिन में एक शो के दौरान पहना था। यहां तक कि उनके बालों का स्टाइल भी गागा के अंदाज में था।
आयोजक बने क्रो कपल
इस कार्यक्रम की आयोजक मॉडल हैदी क्लम पति सील के साथ कौए के रूप में दिखीं। उन्होंने काले फरों वाला जैकेट और सील ने पीले ग्लोव्स पहन रखे थे। हैदी ने दो हफ्ते पहले चौथे बच्चे को जन्म दिया है।