Hollywood
फ्रैनी आर्मस्ट्रांग बाल-बाल बचीं
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 14:29 [IST]  

लंदन. यह घटना कैमडेन की है। जब डाक्यूमेंटरी फिल्म बनाने वाली फ्रैनी आर्मस्ट्रांग रात को अपने घर लौट रही थीं। उसी समय उन्हें युवा लड़कियों की एक गैंग ने घेर लिया। फ्रैनी मोबाइल फोन से मैसेज करने में व्यस्त थीं। उन्होंने पास आती लड़कियों पर ध्यान नहीं दिया। एक लड़की ने पास आकर अचानक उन्हें जोरदार धक्का दिया और वे पास खड़ी कार पर जा गिरी। फ्रैनी ने बताया कि वे मुझे घायल कर लूटने का प्रयास कर रही थी। उनमें से एक के हाथ में लोहे की रॉड थी। वे मुझे मार भी सकते थे।



डरी हुई फ्रैनी ने पास से गुजर रहे एक साइकिल सवार को आवाज देकर उससे मदद मांगी। किस्मत से वह शख्स लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन निकले। मेयर चिल्लाते हुए लड़कियों के पास पहुंचे। उन्हें आते देख लड़कियां रॉड छोड़कर भागने लगी। बोरिस ने रॉड उठाकर साइकिल से उन लड़कियों का पीछा भी किया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं पाए। वे फ्रैनी के पास लौटे और उन्हें घर जाने में मदद की।



लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन ने वादा किया है कि वे लंदन की सड़कों को अपराध से मुक्त कर देंगे और अब ऐसा लगता है कि वे इसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं। लंदन के मेयर ने एक महिला को अपराधियों के चुंगल से बचाकर यह बात साबित कर दी है। इस गैंग के सदस्यों के हाथों में लोहे की छड़ें भी थी लेकिन मेयर उनका समना करने से नहीं घबराए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: