Hollywood
कहीं भूल न जाऊं
Bhaskar News Thursday, November 05, 2009 14:38 [IST]  

लंदन. लीओना लेविस लंदन के स्टेज पर पहली बार गीत गाने पहुंची तो उन्हें गीत भूल जाने का डर सता रहा था। इसी कारण वे हथेली पर गीत के शब्द लिखकर पहुंची। परीक्षा में भूल जाने के डर से बच्चों को हथेली पर जवाब लिखते देखा गया है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि ऐसा ब्रिटिश गायिका लीओना लेविस ने अपने ही गीत को याद रखने के लिए किया। जब उन्हें पहली बार सोलो प्रस्तुति देना थी। इस दौरान वे काफी नर्वस थी और उन्हें डर था कि वे गाते समय कहीं गीत के बोल भूल न जाएं तो उन्होंने गीत के की-वर्डस हथेली पर लिख लिए ताकि वे अपने ही गीत को याद रख सकें।



उनके हाथ पर लिखे शब्द इतने साफ दिखाई दे रहे थे कि पीछे लगी स्क्रीन पर भी लोगों ने इसे पढ़ लिया। उनके बाएं हाथ की हथेली पर 6 की-वर्डस लिखे हुए थे। गाते समय भी उनकी हथेली इस पोजिशन में थी कि उन्हें शब्द दिखाई दे सकें। कई बार तो उन्होंने हथेली दशर्को की ओर भी कर दी। 2006 में एक्स फैक्टर की विजेता बनने के बाद लीओना के लिए सोलो परफॉर्मेस देने का यह पहला मौका था।



24 वर्षीय एक्स फैक्टर विजेता लंदन के हैकनी एम्पायर में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान प्रस्तुति दे रही थीं। यह वही स्टेज हैं जहां उन्होंने 13 साल की उम्र में अपनी आवाज से लंदनवासियों का दिल जीता था। इस बार भी उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने यहां शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। उनके आसपास टॉपलेस डांसर थिरक रहे थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: