लंदन. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभिनेत्री सराह जेसिका पार्कर को अपनी टीम में शामिल किया है। वे कला के जुड़े मामलों में उन्हें सलाह देंगी। जेसिका के साथ वॉग पत्रिका की संपादक अन्ना विंटोर को भी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
हॉलीवुड अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर भी हॉलीवुड के उन सितारों की जमात में शामिल हो गई हैं, जिन्हें राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी विशेष कमेटी में जगह दी है। वे ओबामा की ‘कमेटी ऑन आर्ट्स एंड द ह्युमेनिटीज’ की सदस्य बनाई गई हैं। उनके साथ हॉलीवुड और फैशन जगत के कई बड़े चेहरे भी इस कमेटी में शामिल हैं, जिनमें अभिनेता फॉरेस्ट वाइटैकर और एड्वर्ड नॉर्टन भी हैं। यह पेनल शिक्षा, सांस्कृतिक कूटनीति, कला के माध्यम से आर्थिक विकास और लोक कल्याण जैसे मुद्दों पर काम करेगी। इस कमेटी की स्थापना 1982 में रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में की गई थी, जो खुद एक हॉलीवुड अभिनेता रहे हैं।
25 सितारे वाली मिशेल की पेनल
कमेटी की कमान अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के हाथों में सौंपी गई है। कला जगत और मनोरंजन से जुड़े 25 लोगों की इस पेनल में मशहूर गिटारवादक यो-यो मा, समाजसेवी टेरेसा हींज, ऑर्किटेक्ट थॉम मूरे और बेले डांसर डेमियन वोटजेल भी हैं।
द लास्ट किंग ऑफ द स्कॉटलैंड की अभिनेत्री कैरी वॉशिंगटन और टेलीविजन सिरीज डेसपेरेट हाउस वाइफ की कलाकार एल्फ्रे वुडार्ड भी मिशेल की अध्यक्षता में काम करेंगी। प्रोड्यूसर जॉर्ज स्टीवंस जूनियर और थिएटर प्रोड्यूसर मागरे लॉयन मिसेस ओबामा के साथ कमेटी के साथ को-चेअरमैन का पद संभालेंगे।
तीखी प्रतिक्रियाएं झेली..
ऐसा कहा जा रहा है कि यह पेनल राष्ट्रपति के लिए सिरदर्द बन सकती है क्योंकि इससे पहले भी सितारों से उनके संबंधों पर तीखी प्रतिक्रियाएं ही समान आई हैं। अपने नौ माह के कार्यकाल में ओबामा व्हाइट हाउस में कई सितारों की मेहमाननवाजी कर चुके हैं, जिनमें जॉर्ज क्लूनी, ब्रेड पिट, डेंजील वॉशिंगटन और ओपरा विन्फ्रे शामिल रहे हैं।