Travel
है तो छुटकू सा देश लेकिन...कसीनो कंट्री
Bhaskar network Thursday, November 05, 2009 15:45 [IST]  

mmमोनाको है तो फ्रांस की बग़ल में छुटकू-सा देश, पर कार, कसीनो और क्लाइमेट के बल पर पूरी दुनिया में मशहूर है। फामरूला वन कार रेस, ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स, सुरक्षा, सुविधाएं और चौबीसों घंटे की चमक-दमक दौलतमंदों को यहां घूमने और बसने के लिए आकर्षित करती हैं..



दक्षिण पश्चिम यूरोप में स्थित एक छोटा-सा राजतंत्रीय देश है। महज 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला यह शहरी देश मेडिटेरेनियन सागर के उत्तरी मध्य तट पर स्थित है। यह तीन ओर से फ्रांस से घिरा हुआ है और इटली से सिर्फ़ 16 किलोमीटर दूर है। मोनाको दुनिया का सबसे घना बसा राजतंत्र और फ्रांसीसी भाषी सबसे छोटा देश है। इस देश को अपने कदमों से नापने में एक औसत आदमी को महज 56 मिनट लगेंगे। मोनाको देश का भी नाम है और इसके एकमात्र शहर का भी।



यह ग्लैमरस मोंटे कालरे कसीनो, फामरूला वन कार रेस और शाही कुनबे ‘ग्रिमाल्डिस’ की शानो-शौकत भरी Êिांदगी के लिए प्रसिद्ध है। आमतौर पर इसे ‘टैक्स हैवन’ कहा जाता है और इसके Êयादातर नागरिक दौलतमंद हैं और विदेशों से ताल्लुक रखते हैं, जो यहां की क़रीब 33 हÊार जनसंख्या के 84 प्रतिशत होते हैं। मोनाको संवैधानिक राजतंत्र है और प्रिंस अल्बर्ट सेकंड राज्य प्रमुख हैं। यहां 1297 से राजतंत्र क़ायम है। मोनाको की रक्षा की Êिाम्मेदारी फ्रांस पर है। यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा छोटा देश है।




कैसे पहुंचें



फ्रांस से मोनाको के लिए कई बसें हैं। यहां फ्रांस से कोई बॉर्डर फॉर्मेलिटीÊा नहीं होतीं। इसके अलावा वहां से मोनाको के लिए लगातार ट्रेनें भी चलती हैं। फ्रांस के शहर नाइस से मोनाको की ट्रेन का किराया 3.10 यूरो (217 रुपए) है और इसमें 25 मिनट का व़क्त लगता है, जबकि मेंटन से 1.70 यूरो (119 रुपए) और केवल 10 मिनट का समय लगता है। मोनाको से सबसे क़रीब का हवाई अड्डा नाइस है।




कैसे घूमें



मोनाको में पैदल घूमना सबसे बेहतर है। आप चाहें, तो बस का भी उपयोग कर सकते हैं। मोनेगास्क़ बस कंपनी छह लाइंस में बसें चलाती है और शहर (देश) घूमने के लिए हर दस मिनट में बस मिलती है। यहां ट्रेन में बैठकर भी मेडिटर्नियन सी और पहाड़ों का नÊारा लिया जा सकता है।




क्या देखें



मोनाको की नाइट लाइफ़ मशहूर है। चमचमाते कसीनो, ढेर सारे स्टार होटल, रेस्तरां, नाइटक्लब इसे ग्लैमर देते हैं। चूंकि यह कई सदियों से राजतंत्र रहा है, इसलिए यहां कई ऐतिहासिक और आर्किटेक्चरल धरोहरें भी हैं।
कैथ्रेडल दे मोनाको : 1875 में निर्मित फेयरी टेल्स कपल प्रिंसेस ग्रेस और प्रिंस रेनियर थर्ड की फूलों से ढकी क़ब्रें देखने के लिए यहां पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।



कलेक्शन दे वोइचर्स एसियंस : 100 अलग-अलग तरह की क्लासिक कारों की प्रदर्शनी।



ग्रिमाल्डी फेारम : संसद और कॉन्फ्रेंस फोरम। बेहतरीन आर्किटेक्चर का नमूना- ग्लास क्रिस्टल और समुद्र में मिला हुआ दो-तिहाई हिस्सा।



ग्रॉट्स दे आई’ऑब्Êारवेटॉयर : प्रागैतिहासिक गुफा, जहां अंदर घुसने पर तापमान बढ़ता जाता है। 279 सीढ़ियां हैं।



जार्डिन एक्Êाॉटिक : कैक्टस की 7,000 वैराइटीÊा। जार्डिन जैपोनाइÊा : जापानी गार्डन।



मोंटे कालरे स्टोरी : यहां ग्रिमाल्डी राजवंश के बारे में 35 मिनट की फिल्म दिखाई जाती
है।



म्यूÊिायम : म्यूÊाी दि एंथ्रोपोलोजी: ह्यूमन आर्टफैक्ट्स। म्यूजी़ दे ला चैपेल: रुबेंस, Êारवास्त, रिबेरा आदि के रिलिजियस आर्टवर्क। म्यूÊाी नेशनल: डॉल्स, मैकनिकल टॉयस।



म्यूÊाी नेवल: 200 से Êयादा मॉडल शिप। म्यूÊाी ओशिनोग्राफिक: समुद्र से संबंधित चीÊों।



पैलेस डु प्रिंस : यह 13वीं सदी से मोनाको का शाही निवास है। इसके थ्रोन रूम समेत 15 कमरे पर्यटकों के लिए खुले हैं।



पैलेस प्रिंसियर स्टेट अपार्टमेंट : अगर पैलेस टॉवर से ग्रिमाल्डी स्टैंडर्ड उड़ रहा हो, तो इसका मतलब प्रिंस घर पर हैं। आडियोगाइड के साथ पैलेस भ्रमण किया जा सकता है।



पार्क फोरविले : भव्य गार्डन, 4,000 से Êयादा गुलाब के पौधे, झील में तैरते हंस।



नाइट लाइफ़



मोनाको अपने चमक-दमक वाले कसीनो और गेमिंग रूम के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इनमें सबसे फेमस है मोंटे कालरे ग्रांड कसीनो। यह यहां के सबसे प्रसिद्ध क्वार्टियर ‘गोल्डन स्क्वायर’ में स्थित है, जहां अन्य ढेर सारे लक्Êारियस और फैशनेबल होटल, नाइटक्लब, रेस्तरां व बुटिक भी हैं।




एक्टिविटीÊा



रेसिंग : 1929 से मोनाको ग्रां प्री फामरूला वन रेस हर साल हो रही है। इस दौरान शहर की सड़कों पर फामरूला वन कारों को दौड़ते देखना रोमांचक अनुभव होता है, जिसके लिए दुनियाभर से पर्यटक जुटते हैं। हिस्टोरिक ग्रां प्री हर दूसरे साल आयोजित होती है। ग्रां प्री के टिकट आटोमोबाइल क्लब दे मोनाको से प्राप्त किए जा सकते हैं।



वाटर स्पोर्ट्स : समुद्र तट होने के कारण साल भर वाटर स्कीइंग, स्किन डाइविंग, पैरासेलिंग, विंडसर्फिग, समुद्र में तैराकी की सुविधाएं। ढेर सारे सी वाटर पूल भी बारहों महीने खुले रहते हैं। एक्सपेंसिव याट व बोट की सुविधाएं भी उपलब्ध।



गोल्फ : मोंटे कालरे गोल्फ क्लब में इंटरनेशनल टूर्नामेंट होते रहते हैं।



फुटबॉल : बहुत सारे इंटरनेशनल स्टार एएस मोनाको क्लब के लिए खेलते हैं।



मौसम



पूरे साल माइल्ड क्लाइमेट रहता है। जुलाई-अगस्त सबसे गर्म और जनवरी-फरवरी के महीने सबसे ठंडे होते हैं। सर्दियों में पानी बरसता है।




डाइनिंग



मोनाको का खान-पान फ्रांस जैसा ही है। यहां की कुछ ख़ास डिशेÊा हैं: बारबेजियन (राइस व पंपकिन भरी पेस्ट्री), फॉगस (पेस्ट्री), सोका (फ्लोर पैनकेक्स), स्टोकाफी (टमाटर सॉस में पकाई गई सूखी कॉड मछली)।
-ध्यान रहे : मोनाको में आमतौर पर 15 प्रतिशत सर्विस चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा 15 फ़ीसदी टिप देने का भी चलन है।



मोनाको ख़ास



टूरिÊम मोनाको की आय का एक अहम स्रोत है। इसके कसीनो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन मोनाको के नागरिकों को कैसिनो में जुआ खेलने की अनुमति नहीं है।



यहां इंडिविÊाुअल्स पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता। इसके कारण यह यूरोप के दौलतमंदों को लुभाता है। हालांकि यहां रहने वाले Êयादातर विदेशी यूरोप के अनजाने कारोबारी ही हैं।



जनसंख्या और पुलिस बल के अनुपात में मोनाको पहले नंबर पर है। यहां 33 हÊार लोगों पर 515 पुलिसकर्मीे हैं। मोनाको एक स्वतंत्र देश है, पर उसकी रक्षा की पूरी Êिाम्मेदारी फ्रांस पर है।



प्रिंसेस कैरोलीन



प्रिसेंस कैरोलीन ऑफ मोनाको यहां की विश्व-प्रसिद्ध हस्ती हैं। उनके तीसरे पति प्रिंस ऑफ हैनोवर, अन्स्र्ट ऑगस्ट फिफ्थ हैं। प्रिंसेस कई चैरिटेबल एक्टिविटीÊा से जुड़ी रही हैं। वे अपने अविवाहित भाई और मोनाको के वर्तमान शासक प्रिंस अल्बर्ट सेकंड के बाद राजगद्दी की उत्तराधिकारी हैं।




यह भी जान लें



यहां आगमन के साथ ही करेंसी की घोषणा अनिवार्य है।



एक व्यक्ति 400 सिगरेट, एक लीटर लिकर और निजी उपयोग के लिए उचित मात्रा में परफ्यूम रख सकता है।



फ्रांसीसी आधिकारिक भाषा है और अंग्रेÊाी व इतालवी भी बोली जाती है।



यूरो मुद्रा का प्रचलन है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: