Health/ Science
उसका शरीर तराशकर बना ली अपनी ड्रीमगर्ल
Bhaskar.Com Thursday, November 05, 2009 16:25 [IST]  

बर्लिन. शादी के लिये ड्रीमगर्ल नहीं मिली तो कोई बात नहीं। एक लड़की पसंद कीजिये और फिर उसे तराशकर स्वप्न सुन्दरी बनाने का विकल्प भी अब उपलब्ध है।



यह हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है जर्मनी के एक प्लास्टिक सर्जन ने। बर्लिन में अपना क्लीनिक चलाने वाले डॉ. रेजा वोसाग की शादी के लिये अनेक महिलाओं से संपर्क के दौरान कैनी से मुलाकात हुई। डॉ. वोसाग को तैंतीस वर्षीया कैनी औरत के रुप में तो भा गयी लेकिन उसका बेडौल शरीर पसंद नहीं आया।



सोच विचारकर डॉक्टर ने पाया कि अपने पेशेगत हुनर से वह कैनी को मनमाफिक स्वप्न सुन्दरी बना सकते हैं। डॉक्टर ने कैनी की सहमति हासिल की और अपने चाकू छुरी लेकर उसे तराशने में जुट गये। एक स्थानीय समाचार पत्न को डॉ. वोसाग ने बताया कि उन्होंने कैनी में बदलाव की क्षमता देखी और शादी का निर्णय ले लिया।



डॉ. वोसाग ने कैनी की सर्जरी कर उसके वक्ष, जांघे, आंखें और चेहरे को बदल डाला। लेकिन इस काम में उन्हें पांच साल लग गये। उन्होंने उसके होंठ बड़े किए। पलकों को उभारा तथा माथे को छोटा किया। इसके अलावा कैनी के नितम्ब, पेट और जांघों का आकार ठीक किया गया। इस दौरान कैनी को बोटोक्स के अनगिनत इंजेक्शन भी लगाये गये।



कैनी की इस पूरी कास्मेटिक सर्जरी पर मात्न 32 हजार पांच सौ डालर यानी करीब 16 लाख 25 हजार रुपये खर्च कर 48 वर्षीय डा. वोसाग महसूस करते हैं कि उन्होंने अपनी स्वप्न सुन्दरी से विवाह किया है।



हर साल लगभग 12 सौ लोगों की प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डा. वोसाग अपने काम के बारे में कहते हैं, यह भगवान होने के जैसा लगता है। आपके पास कुदरत को बदलने की क्षमता होती है। उन्होंने बताया कि जब कैनी आपरेशनल टेबल पर होती थी तो वह उसके चेहरे को कपड़े से ढक देते थे। फिर उसे साधारण रोगी मान कर आसानी से काम करते जाते थे उन्होंने संकेत दिए कि कैनी की अभी और यह भी सर्जरी की जानी है लेकिन कुछ वक्त बाद।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: