National
सेना के जवान ने दो बच्चों व पत्नी की हत्या की
agency Thursday, November 05, 2009 16:49 [IST]  

कोहिमा. नगालैंड में दिमापुर के पास छावनी आवास में कल सेना के एक जवान ने अपने दो बच्चों और पत्नी की गला घोंट करके हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्नों ने बताया कि सिग्नलमैन संजय कुमार यादव कल घर में दाखिल होते ही बडी बेटी पूजा और बेटे परमजीत की रस्सी से गला घोंट करके हत्या कर दी।



बाद में उसने दोनों शवों को एक बक्से में छिपा दिया१ घटना के दो घंटे बाद जब उसकी पत्नी रीना घर वापस आयी तो उसने उसी रस्सी से उसका भी गला घोंट दिया।



इस घटना के बाद पड़ोसियों ने सेना के बडे अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस बुलायी। दिमापुर महिला पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके संजय को गिरफ्तार कर लिया है। संजय की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: